रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राजोरी पहुंचे, स्थिति का लेंगे जायज़ा 

गौरतलब है कि राजोरी में आतंकियों और जवानों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है, इस आतंकी घटना में अभी तक करीब 19 जवानों के शहीद होंने की दुखद खबर है। आज शनिवार को स्थिति को जानने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे जम्मू कश्मीर पहुंच गए हैं। उनका जम्मू हवाई अड्डे पर एलजी मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने आगवानी की। इसके बाद वह सीधे राजोरी के लिए निकले हैं।

खबर है कि रक्षा मंत्री आईबी और एलओसी के अलावा राजोरी-पुंछ में हुए हमलों के बारे में पूरी डीटेल को जानेंगे।  उन्हें कश्मीर समेत जम्मू संभाग में चल रहे सैन्य ऑपरेशनों के बारे में भी सभी तरह की जानकारी दी जाएगी। अभी तक दस जवान शहीद होने की खबर है। रक्षामंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। उधर राजोरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *