शरद पवार का इस्तीफा हुआ नामंजूर,NCP अहम बैठक जारी 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद मुंबई में पार्टी की बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें सुप्रिया सुले, अजित पवार समेत कई दिग्गज नेता उसमें उपस्थित हुए हैं। शरद पवार के इस्तीफे की पेशकश को नकार दिया गया है। एनसीपी की कोर कमेटी ने शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित हुआ है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने यह प्रस्ताव पेश किया था।

शरद पवार के बोल –शरद पवार ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने शरद पवार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की थी। इस बीच पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र के बाहर के कुछ पार्टी सहयोगी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार करेंगे। शरद पवार ने कहा था कि “मेरे साथियो! मैं एनसीपी के अध्यक्ष का पद छोड़ रहा हूं, लेकिन सामाजिक जीवन से रिटायर नहीं हो रहा हूं। मैं पब्लिक मीटिंग और कार्यक्रमों में शामिल होता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *