जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का असर अब बढ़ता जा रहा है, बीते दिन बुधवार को धरनास्थल पर पहलवानों और पुलिस फ़ोर्स के बीच जमकर हंगामा कहासुनी धक्कामुक्की हुई है। पुलिस के बीच बुधवार देर रात जमकर कहासुनी हुई है। पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड का इंतज़ाम किया था जहां पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोका और धक्कामुक्की की। पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने बहन-बेटियों की गालियां दी और मारपीट की। वहीं, फोल्डेबल बेड लेकर मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस ने हिरासत में लिया है और बाद में उनको छोड़ दिया गया।
देर रात संवाददाता सम्मेलन में पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रोने लगीं और कहा कि देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी है, लेकिन हमें अपराधियों की तरह समझा जा रहा है।
पुलिस की सफाई –
दिल्ली पुलिस का कहना है कि देर रात सोमनाथ भारती बगैर इजाजत के ही धरना स्थल पर फोल्डेबल बेड लाए जा रहे थे। उन्होंने पुछा तो समर्थक उत्तेजित होकर ट्रक से बेड उतारने लगे। इसलिए दो समर्थकों को हिरासत में लिया गया।

