लैंड जिहाद के मुद्दे के बाद सीएम धामी ने सख्ती दिखाते हुए ,सरकारी भूमि से अवैध धर्मस्थलों को हटाने पर अब सरकार राज्य में भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि जानेगी उसका सत्यापन करेगी ,इस मसले पर बुधवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों के साथ बातचीत की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी राज्य के अलग अलग इलाकों में जनसंख्या असंतुलन को लेकर चिंता जताई है और रोकने के लिए उन्होंने पहले ही बाहर से आने वाले तत्वों पर नजर बनाए रखने को कहा है। पुलिस को भी राज्य के बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों का सत्यापन करने को कहा गया है।
आज बुधवार को कैबिनेट में सरकार इस बात पर निर्णय ले सकती है कि राज्य से बाहर का कोई व्यक्ति यदि राज्य में भूमि की खरीद-फरोख्त करेगा तो उसकी पृष्ठभूमि की जांच होगी की नहीं।

