जेल से सजा काटकर बाहर निकला बिहार का बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजधानी देहरादून आया है। वह पिछले तीन दिनों से दून में ही है। बीते दिनों उसने अपने बेटे के साथ जाकर कई नामचीन हस्तियों को शादी में बुलाया है। इनमें कुछ सत्ता और विपक्ष की राजनीतिक चेहरे भी हैं। आज (बुधवार) बाहुबली के बेटे की शादी है। इस शादी को लेकर शहर में काफी खबरें जुड़ी हुई हैं।
बाहुबली सांसद ने वर्ष 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी की हत्या की और दोष में उसे उम्रकैद की सजा हुई। लेकिन, 13 साल जेल में बिताने के बाद ही वह बाहर आ गया। जेल से बाहर आते ही आनंद मोहन अपने बेटे चेतन आनंद की शादी की तैयारियों में जुट गया। बेटे की शादी के लिए सांसद ने राजपुर क्षेत्र के एक फार्म हाउस को चुना है।

