दिल्ली : तेलंगाना के हैदराबाद से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली सरकारी मकान पर देर शाम तोड़फोड़ की गई है।जांच में तुरंत लगी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
आपको बतादें कि अज़हरुद्दीन ओवैसी का घर दिल्ली में 24-अशोका रोड पर है। जिन लोगों ने ये किया है उन्होंने उनके घर की खिड़कियों के शीशे, नेमप्लेट और दरवाजे सभी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा नई दिल्ली जिला के डीसीपी ने इस मामलें में कहा है कि पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है और शुरुआती पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपियों ने ओवैसी के बयानों से नाराज थे। यही वजह है कि आरोपी उनके घर पहुंचे और तोड़फोड़ की है।
एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के घर पर तोड़फोड़,5 गिरफ्तार

