नए संसद भवन का उद्घाटन कल,दिल्ली पुलिस ने ज़ारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली : नए संसद भवन का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. इस दौरान दिल्लीएनसीआर के कई रास्ते भी बंद रहेंगे। अगर आप भी कल किसी काम से बाहर जाने वाले हैं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी इन डायवर्जन जरूर देख लें। बता दें, संसद भवन के उद्घाटन में कई वीवीआईपी और वीआईपी लोग शामिल होंगे। जिसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है बिना काम के इन रास्तों से जाने से लोग बचें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद भवन के उद्घाटन के चलते दिल्ली एनसीआर के रास्ते कल सुबह 5.30 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक प्रभावित रहेंगे. बता दें, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार , दिल्ली में कुछ सेलेक्टेड वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली का मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड गोलचक्कर, तालकटोरा, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाक खाना, अशोक रोड, विंडसर प्लेस, जनपथ, अकबर रोड, गोल मेथी, अकबर रोड,तीन मूर्ति और मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड बंद रहेंगे. इन रास्तों पर सिर्फ सिविल सर्विस के एग्जाम देने वाले कैंडिडेट, वहां रहने वाले लोग, लेबल लगी गाड़ियां और इमरजेंसी गाड़ियों को ही एंट्री मिलेग।