केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल मैसेंजर एप को ब्लॉक कर दिया है। इन मैसेंजर एप्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था। इन मोबाइल मैसेंजर एप का इस्तेमाल आतंकी कर रहे हैं ऐसा जाँच में सामने आया है। इन्हीं एप्स के माध्यम से आतंकियों को पाकिस्तान से मैसेज दिया जाता था।
जिन एप्स को भारत सरकार ने रोका है, उनमें Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema जैसे एप्स से नाम हैं।
रिपोर्ट में सामने आया है, आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में अपने साथियों को इन ऐप्स से सन्देश भेजा करते थे।देश की कई जांच एजेंसियों ने कहा है कि सरकार ने इन एप्स पर बैन लगाया है। कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ मैसेज भेजने और चैटिंग करने के लिए कर रहे थे।

