साकेत कोर्ट फायरिंग घटना में एक और गिरफ्तार

नई दिल्ली : अभी कुछ ही दिन पहले राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में गवाही देने पहुंची एक महिला पर कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी वकील का हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार हुआ है।  


आरोपी वकील कामेश्वर सिंह उर्फ मनोज सिंह ने 21 अप्रैल को महिला पर चार राउंड गोलियां चलाई थीं, जिससे अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए थे। बता दें कि फायरिंग में कोर्ट में ‘मुंशी’ का काम करने वाला एक शख्स भी इसमें घायल हो गया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छतरपुर के दुर्गा आश्रम निवासी कामेश्वर सिंह को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है जहां वह घटना के बाद छिपा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *