UP Board 10th-12th Result: आज जारी हो रहे परिणाम, ऐसे देखें!

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में दसवीं और बारहवीं के छात्रों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है क्यूंकि आज मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम मंगलवार, 25 अप्रैल से जारी होंगे। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा के परीक्षा दी है  वो अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। छात्र परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को से शुरू हुआ था और शुरू हुई थी और क अप्रैल को समाप्त हुई थी।

ऐसे देखें दसवीं का परिणाम – आपको सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है जिसके बाद 10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक को दबाएं,आप अब नए पेज पर आ गए हैं। यहां मांगी जाएंगी जानकारी जिसके बाद  अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज कर के सबमिट करें, अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। ठीक इसी प्रक्रिया से आप 12वीं का रिसालत देख सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *