आज सोमवार को नीतीश कुमार दोपहर कोलकाता पहुंचे। दक्षिणी कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक स्वर में भाजपा के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने को कहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोगों का मिशन साफ़ है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश में विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। ममता बनर्जी से बातचीत के सवाल पर CM नीतीश ने कहा कि बहुत पॉजिटिव बात है।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि नीतीश और तेजस्वी जी अपने मंत्रियों के साथ आए। जिस तरह से जेपी मूवमेंट की शुरुआत बिहार से हुई थी। अगर हम लोग बिहार में सभी पार्टी मिलकर मीटिंग करें। कहां जाना है? क्या करना है? क्या मेनिफेस्टो बनाना है? यह सब बाद में तय करेंगे। लेकिन पहले एक मैसेज देना है कि हमलोग सब एक साथ हैं।

