हिमस्खलन पर SDRF का अलर्ट जारी,अगले सप्ताह में डर 

अगले कुछ दिनों में हिमस्खलन और बर्फबारी का लरत जारी हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के के भी निर्देश दे दिए हैं। एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं पर सतर्कता बरतते हुए।  पुलिस को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में डीजीपी ने आईजी गढ़वाल और जिला पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की है।  

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की आशंका है। इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बर्फबारी के संबंध में सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों से प्रचार-प्रसार की भी बात कही है। कहा गया है कि उन्हें सलाह दी जाए कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू करवाई जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *