केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की चपेट में  आने से मौत 

रुड़की निवासी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन अभिकरण के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुखद मृत्यु के बाद पूरा घर शोक में है उनका निधन केदारनाथ में हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से हुआ है।  परिवार में कोहराम मच गया है। शाम को करीब साढ़े सात बजे जैसे ही शव पहुंचा तो घर पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों  का बुरा हाल हो गया। 

बीते दिन रविवार शाम को अमित  का शव घर लाया गया जहां परिजनों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद सुधबुध खोए बैठी मां अमित के शव को देखकर बेबस सी हो गई और बेहोश हो गयीं।  उधर, हादसे के बाद से पत्नी बुरी हालत में है। घर के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अमित अपनी पत्नी और बच्चो के साथ देहरादून में रहते थे। लेकिन बीच-बीच में माता-पिता और परिवार से मिलने रुड़की आया करते थे। दो महीने पहले ही वह रुड़की आते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *