देश में 24 घंटे में 12,193 मामलें,एक्टिव केस 67 हजार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलें बढ़ते जा रहे हैं।  मामलों का ग्राफ कभी नीचे ऊपर हो रहा है। बीते दिन शुक्रवार को सात फीसदी की कमी रही लेकिन आज कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, 12,193 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को यह संख्या 11,692 थी। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  

67 सक्रिय  मामलें 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों ने बताया है कि देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं। लोग संक्रमित होने के बाद या तो अस्पताल में भर्ती हैं या घर पर ही अपना इलाज  करा रहे हैं।

शनिवार को 42 हुई मौतें

24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4,48,81,877 करोड़ दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 42 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में दस मौतें हुई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *