देहरादून : एडीजी कानून व्यवस्था ने पोंजी स्कीम वालो को चलाने वाले को आड़े हाथ लिया है, चर्चित सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी समेत 10 कंपनियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सख्त बड्स एक्ट की धाराओं को लगाते हुए इसमें कार्रवाई के निर्देश हुए हैं। इन कंपनियों ने प्रदेश में करोड़ों रुपये ठगे हैं और किट्टी कमेटी में धोखाधड़ी के मामलों में भी बड्स एक्ट के चलते कार्रवाई हुई है।
एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी में पहले आईपीसी की धाराओं में ही मुकदमा दर्ज किया जाता है। जबकि धाराएं गिरफ्तारी के लिए नहीं होती।धोखेबाज डायरेक्टर और कंपनियां आसानी से बच जाते हैं। बीते वर्षों में शारदा चिट-फंड घोटाले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कानून बनाने के बारे में सोचा था।
इसके बाद वर्ष 2019 में बड्स एक्ट संसद में पास किया गया। देशभर में इसके तहत कार्रवाई होनी शुरू हो गई है।उत्तराखंड में भी कई ऐसी कंपनियों ने लोगों के करोड़ों रुपये ठगे हैं। इनमें 50 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं।

