बाजपुर: आज उत्तराखंड के बाजपुर में दुखद हादसा हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र घायल हो गए हैं। घायल हुए ये सभी छात्र दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। छह छात्र गंभीर रूप से घायल ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हुए सड़क हादसे में नैनीताल शेरवुड स्कूल के छह छात्र बुरी तरह घायल हो गए हैं। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया है।
घटना का शिकार हुए छात्रों को काशीपुर के सोहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्र नैनीताल से अपने घर दिल्ली जा रहे थे। वहीं जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान वहां से एसपी चंपावत गुजर रहे थे। एसपी देवेंद्र पिंचा ने खुद घायलों को बाजपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र सड़क हादसे में घायल,काशीपुर के सोहता अस्पताल में भर्ती

