गौरतलब है कि हरिद्वार में पिछले साल नौ व 10 नवंबर को पथरी के शिवनगर ग्राम पंचायत में 12 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हुई थी। ये मौतें स्प्रिट वाली जहरीली शराब पीने से हुई है। प्रयोगशाला से आई सैंपल की जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। स्प्रिट से बनी शराब बेहद जानलेवा होती है। ग्रामीण इलाकों में बिक्री के लिए कई लोग इसे तैयार करते हैं। पथरी में भी पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों को ये शराब पिलाई गई। ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बनाई जाती है। पथरी कांड के बाद भी अवैध शराब बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है।
पंचायत चुनावों से पहले 12 लोगों की जहरीली शराब ने ली जान

