बिहार के मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना में दो मौतें हुईं हैं। लोग इसका कारण जहरीली शराब बता रहे हैं। लेकिन प्रशासन डायरिया कह रहा है। फिर आज शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की जान गई हैं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धि से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की जान गई है। मरने वालों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पी रहे थे। और घर पर आकर चुपचाप सो गए। सुबह उठे तो तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। अस्पताल ले जाने पर पिता -पुत्र ने दम तोड़ दिया। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी।
हालाँकि प्रशासन जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। इधर, लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों को जला दिया गया। 12 लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इन लोगों द्वारा भी शराब पीने की बात सामने आ रही है।
पुलिस मुख्यालय के मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी पहुंच गई है। इस मामले में DIG ने 7 लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है। मुख्यमंत्री मोतिहारी के सवाल पर कहा कि लोगों को तो गलत काम नहीं करना चाहिए।
बिहार में जहरीली शराब से 16 की मौत, 12 गंभीर

