प्रदेश में बिजली की किल्लत चरम पर, खरीदने को मजबूर

गर्मियां में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली की किल्लत भी बढ़ रही है। प्रदेश में बिजली की किल्लत सामने आ रही है। शनिवार को यूपीसीएल ने इस सीजन की सर्वाधिक 43 मिलियन यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर है। उत्पादन के बीच यूपीसीएल को फिर बाजार से बिजली खरीदने की नौबत आ गई है।  

 केंद्र सरकार से गैर आवंटित कोटे की बिजली तो यूपीसीएल के पास है लेकिन इस साल यूजेवीएनएल से बिजली का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले गिरा हुआ सामने आया है। जेवीएनएल से 14.5 मिलियन यूनिट बिजली मिल रही थी जो कि इस साल केवल 8.5 मिलियन यूनिट है। प्रदेश में बिजली की मांग इस सीजन की अब तक की सर्वाधिक 43 मिलियन यूनिट शनिवार को निकली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *