हेमकुंड साहिब: उत्तराखंड में स्थित हेमकुंड साहिब गुरूद्वारे के कपाट 20 मई से श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं। हेमकुंड साहिब न्यास के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि हेमकुंड साहिब के यात्रा रास्ते पर जमी बर्फ को हटाने का काम भारतीय सेना 20 अप्रैल से शुरू कर देगी। हेमुकंड साहिब गुरुद्वारा चमोली जिले में 15200 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां पर बहुत बर्फ पड़ती है। जिस कारण सेना के जवान यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग से बर्फ को हटाने का काम करते हैं।
वहीं गुरुद्वारा न्यास 15 अप्रैल से गुरुद्वारे की सेवा में लगे सेवादारों के लिए लंगर की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। घांघरिया में भारतीय सेना के जवानों के ठहरने और खाने की पूरी व्यवस्था भी की जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए सरकार ने सभी तैयारियां कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को भी गठित कर दिया गया है और इस टीम ने यात्रा के मार्ग का भी जायज़ा ले लिया है ।
20 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,सेना ने लिया मार्ग का जायज़ा

