राज्य की चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ो रुपया बकाया,गन्ना आयुक्त ने दिए निर्देश

देहरादून : उत्तराखंड में चीनी की कुल 8 मिले है , और इन सभी आठ मिलों पर किसानों का 1500 करोड़ रूपए से ज्यादा का बकाया है। जिसके बाद राज्य सरकार की तरफ से उत्तराखंड प्रदेश के गणना कमिश्नर एच दी पांडेय ने राज्य की सभी चीनी मिलों को किसानों की बकाया धनराशि चुकाने का निर्देश दिया है। गणना कमिश्नर के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कमल जोशी ने बताया कि प्रदेश की इन सभी आठों मिलों ने सत्र 2022-23 में 443 लाख 17 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की.जिनमें लक्सर,लिब्बरहेड़ी,सितारगंज,बाजपुर,किच्छा,डोईवाला,इकबालपुर और नादेही की मिले शामिल है।

इसके बाद सभी मिलों ने लगभग 1100 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया था। लेकिन अभी भी मिलों पर किसानों का 1500 करोड़ रूपए से ज्यादा का भुगतान बकाया है , जिनमे किच्छा,सितारगंज और नादेही की मिलों पर 1112 करोड़ 38 लाख 39 हजार रूपए तो वहीं लक्सर व इकबालपुर पर 444 करोड़ 78 लाख रपय बकाया है। हालांकि गणना आयुक्त के आश्वासन के बाद किसानों को बकाया धनराशि मिलने की उम्मीद है।