दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम धामी,मेडल बांटें 

देहरादून में आज मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह में सीएम धामी मुख्य अतिथि बतौर पहुंचे। आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल देकर नवाजा। कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 5386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई, इनमें से 215 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।
 34 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। एसजीआरआर विवि के चार छात्रों को कुलाधिपति ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। विवि की ओर से समाज की दो विशिष्ट विभूतियों को डी-लिट की मानद उपाधि दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *