धार्मिक झंडे के अपमान के बाद भड़की हिंसा,पूरा शहर आग से लिपटा

झारखंड के जमशेदपुर में माहौल लगातार आक्रोशित बना हुआ है,यहां फिरसे हिंसा भड़क उठी है। एक धार्मिक झंडे के अपमान के बाद दो गुटों के बीच शास्त्रीनगर में हिंसक झड़प हुई उसके बाद से ये माहौलक बना हुआ है। उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया साथ ही कई दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा में आग लगा दी। स्थिती संभालने के लिए पुलिस ने रविवार शाम को क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू हुई है। 

आंसू गैस दागी गई –इसके अलावा यहां पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।  स्थिति अब नियंत्रण में तो है ही उन्हें घर भेजा गया है और इलाके में जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं अर्धसैनिक बलों ने आज सुबह इलाके में फ्लैग मार्च किया। तनाव को देखते हुए आंशिक रूप से मोबाइल इंटरनेट बंद है। 31 मार्च की रात को भी रामनवमी पर जमकर हिंसा हुई थी। जमशेदपुर के हल्दीपोखर में रामनवमी पर जमकर पथराव हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *