वाराणसी के कैंट रोडवेज में स्थित एक होटल के कमरे से बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव का सारा सामान उनकी गैरमौजूदगी में निकालकर बाहर रख दिया है। वो जिस वक्त होटल में थे भी नहीं तब उनका सामान रिसेप्शन काउंटर पर रख दिया गया। जिस समय सामान निकाला गया। घटना को लेकर तेज प्रताप यादव के निजी सहायक ने सिगरा थाने में तहरीर देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिशाल सिन्हा के मुताबिक़, बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को कैंट रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल के कमरा नंबर 205 में रुके थे वो जब होटल से दर्शन करने मंदिर के लिए निकले और जब वापस आए तो,उनके कमरा नंबर 206 में उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मीयो का भी समा बहार रिसेप्शन पर रख दिया गया है।
मंत्री तेज प्रताप यादव दर्शन-पूजन और गंगा में नौकायन कर होटल वापस लौटे तो उनका सामान रिसेप्शन काउंटर पर रखा हुआ मिला। उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का कमरा भी खाली करा दिया गया था। मंत्री तेज प्रताप यादव की गैरमौजूदगी में उनके कमरे को खोलना उनकी सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है।

