कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को पार्टी की तरफ से धमकी दी है जहां डिंडीगुल जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मणिकंदन ने बीते गुरुवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खुलेआम धमकी दी है। इस नेता ने राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की जीभ काटने की धमकी दे डाली है। बीती 6 अप्रैल को पार्टी द्वारा किए जा रहे एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट दी जाएगी।
मामला दर्ज
डिंडीगुल पुलिस ने कहा है कि मामले को लेकर मणिकंदन के खिलाफ आईपीसी 153बी सहित तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।इसकी जांच जारी है। कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी। जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत अदालत के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई।

