उमा भारती को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद से एम्स में थी भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम साध्वी उमा भारती को शनिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार वह अभी कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को भी सूचित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बुखार की शिकायत पर कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें बुखार की शिकायत नहीं है और वह नॉर्मल रूम ऑक्सीजन पर हैं। लिहाजा स्टेट कोविड 19 पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय में स्टेट अथॉरिटी को भी अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *