सावधान: हरिद्वार में फिर बढ़े कोरोना मरीज़

हरिद्वार जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर से छलांग लगा दी है। इससे पहले जहां एक ओर आंकड़ा घटता दिखाई दे रहा था वहीं आज जनपद में 97 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आपको बता दें 137 लोग पहले से ही होम आइसोलेशन में है। आज मिले नए मामलों के बाद जनपद में 201 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 11,351 हो गयी है। वहीं आज 8 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।
राहत की बात तो यह है कि जनपद में फिलहाल कोई भी एक्टिव कंटेंटमेंट जोन नही है। इसके अलावा 2,311 लोगों के सेम्पल आज जांच के लिए प्राप्त किये गए है। जिले के 7,533 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिले में आज संक्रमित पाए गए 97 लोगों में से 19 प्राइमरी कॉन्टेक्ट है जोकि शहरी हरिद्वार के है। बहादराबाद क्षेत्र से 7, रुड़की से 17 व सेल्फ स्क्रीनिंग वाले 54 लोग संक्रमित निकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *