ट्यूनी हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक,2-2 लाख रूपए सहायता राशि की घोषणा

देहरादून : कल ट्यूनी में हुए अग्निकांड में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरे इलाक़े में दहशत का माहौल है और मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। और राहत व बचाव कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है।
आज सुबह डीएम ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके दुःख को बांटा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी कराया।आग लगने की घटना में सबसे बड़ी कमी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली में दिखाई दी। आग लगने वाले स्थान से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर अग्निशमन वाहन मौजूद था, जो सूचना मिलने के ठीक बीस मिनट में मौके पर पहुंच गया। लेकिन वाहन में पानी ही नहीं था। इस पर डीएम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।