पर्यटन मंत्री ने बताया -मास्टर प्लान पर काम शुरू

पर्यटन मंत्री सपताल महाराज ने कहा कहा कि बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन (आध्यात्मिक पर्वतीय शहर) के रूप में विकसित किया गया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 425 करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ मास्टर प्लान पर काम शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य से केदारपुरी भव्य व दिव्य स्वरूप में विकसित हुई है। कहा, 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए बडी़ संख्या में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु पंजीकरण करा रहे हैं। अब तक पंजीकरण की संख्या 10 लाख हो गई है। सात करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए 3,49,944, बदरीनाथ के लिए 2,91,537, यमुनोत्री के लिए 1,61,149 और गंगोत्री धाम के लिए 1,66,310 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *