एम्स में 4.41 करोड़ रुपये के स्वीपिंग मशीन और मेडिकल स्टोर घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने आज शुक्रवार को तीसरी बार छापा मारा है। टीम ने एम्स अधिकारियों से पुछा है,करीब 10 घंटे तक चली जांच के बाद सीबीआई की टीम ने कई फाइलें भी अपने पास लीं हैं। सीबीआई जल्द ही इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। घोटाले के आरोप में अभी तक आठ नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। विभाग में फाइलों और कंप्यूटर डाटा की जांच की। टीम की कार्रवाई रात करीब आठ बजे तक की गई। सीबीआई ने एम्स के पांच अधिकारियों समेत नौ लोगों पर मुकदमे दर्ज किए थे।
ऋषिकेश एम्स पहुंची CBI टीम , पूछताछ जारी

