कई महीनों से देश के किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार से प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें मनवाने में लगे हैं। जिसके चलते अब उनका धरना अलग अलग तरह से होता दिख रहा है आज किसानों ने ‘ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च’ निकाला है। यह मार्च दिल्ली में हो रहा है जिसमें दिल्ली ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं कोबॉर्डर पर ही रोका है। दिल्ली पुलिस ने कई जगह ट्रैफिक अलर्ट भी लगाया है। झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर दोनों रास्ते किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगाए गए हैं और यहाँ रास्ता बंद है। सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ गिरफ्तारी दी है। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने बड़ा एलान भी किया है कि अगर पंजाब में बादल की सरकार आती है तो राज्य में कृषि कानून लागू नहीं होगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कृषि कानूनों के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को तंज कसे। बादल ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी कृषि कानूनों के मामले में निशाना बनाया। कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन मार्च में पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल शिरकत करने मौके पर पहुंची और बोलीं कि कई किसानों ने अपनी जान गंवा दी और सैकड़ों अब भी दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं लेकिन इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं हो जाते। दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के चलते कई मार्गों पर जनता को जाम का सामना करना पद रहा है। आज इस मार्च की वजह से कई वाहन भी घंटों से फंसे हैं। रकाबगंज गुरुद्वारे से शिरोमणि अकाली दल का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन शुरू हो चुका है। शिअद के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही भारी मात्रा में अब कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और मार्च गुरुद्वारे से कुछ आगे बढ़ गया है।दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कोविड नियमों के चलते उसने अकाली दल के इस मार्च को अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही जिला नई दिल्ली में धारा 144 लगा दिया गया है।केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल आज ‘ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च’ का आयोजन किया है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक निकाला जाएगा।
आज अकाली दल का ‘ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च’ दिल्ली में,कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी

