नई दिल्ली : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। राहुल ने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर विदेशी ताकतों का हाथ है। मैंने स्पीकर सर से कहा कि ये झूठा आरोप है आप मुझे बोलने क्यों नहीं देते।
राहुल ने कहा कि मुझे डर नहीं लगता। मैं इनसे सवाल पूछता रहूंगा। मैं अडानी और 20 हजार करोड़ पर सवाल पूछता रहूंगा। रहाुल गांधी ने कहा कि मेरी सदस्यता इसलिए रद्द की गई क्योंकि ये लोग मेरी स्पीच से डर गए थे जो मैं देने वाला था। राहुल गांधी ने कहा कि गांधी किसी से माफी नहीं मागता। मेरा नाम राहुल गांधी है सावरकर नहीं।
राहुल गांधी ने सरकार पर फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरा इतिहास डरने का नहीं है। राहुल गांधी की ने कहा कि मैंने संसद में सबूत दिए थे। अडानी और मोदी के रिश्ते पुराने है। वायनाड से सांसद राहुल की सदस्यता रद्द करने के बाद से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्त्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहें है। राहुल ने कहा कि ये लोग मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। ये नहीं चाहते कि जो सवाल मैंने पूछे हैं उसका जवाब ने देना पड़े इसलिए मेरी सदस्यता रद्द की गई।
मुझे डर नहीं लगता,मैं सवाल पूछता रहूँगा : राहुल गाँधी

