UP: मकर संक्रांति के बाद कांग्रेस करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,100-125 नामों का ऐलान होने की संभावना

लखनऊ : चुनावी माहौळ में रैलियों के दौर के बाद अब राजनैतिक  प्रत्याशियों की सूची जारी  करने की तैयारियों में जुटी हैं। इसी कड़ी में आगामी 14 जनवरी के बाद कांग्रेस की पहली सूची मकर संक्रांति के पूर्व घोषित होगी। पश्चिमी यूपी व रुहेलखंड के करीब 100-125 प्रत्याशीयों के नामों का ऐलान किया जाएगा। गौरतलब है कि यहां पहले व दूसरे चरण में मतदान होंगें। 

मीडिया में जारी ख़बरों की  माने तो, कांग्रेस हाईकमान ने लगभग 200-225 टिकट तय किए हैं। इनमें से अधिकतर प्रत्याशी क्षेत्र  में पहुंचकर तैयारी करने के लिए तैयार है। हालाँकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी  बाकी है। प्रथम चरण में 94 सीटों पर चुनाव है। पार्टी की रणनीति के अनुसार, पहले इन्हीं सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

कुछ प्रत्याशी दूसरे चरण वाली सीटों के भी हो सकते हैं।आपको बतादें कि कांग्रेस ने मौजूदा विधायकों से ये भी कहा है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों पर ध्यान लगाए और तैयारियों में तेज़ी लाए। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी अपने क्षेत्र तमकुहीराज में डेरा डाल दिया है। यूपी के उप प्रभार वाले सभी राष्ट्रीय सचिवों और प्रदेश पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *