नड्डा बोले – राहुल ने ओबीसी समाज का किया अपमान

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी  पर जमकर निशाना साधा है। बीत दिन गुरूवार को सूरत कोर्ट के फैसले की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को हर बार अपने कथनों पर हार मिली है। इतना ही नहीं भाजपा अध्यक्ष ने राहुल पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

ये बोले नड्डा –
जेपी नड्डा ने कहा कि , “कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत सी है। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले राहुल ने राफ़ेल के नाम पर देश को भ्रमित करने का प्रयास किया है। जिसे लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई और राहुल गांधी को मनगढ़ंत आरोप के लिए बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी थी।”कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी- बुरी हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *