फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते अभी भी स्थिति ठीक नहीं हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को इसकी रोकथाम के लिए ठोस कदम पर जल्द नियंत्रण लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 चिकित्सकों की तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 5 विशेषज्ञों की एक नई टीम तत्काल फ़िरोज़ाबाद रवाना करने की बात कही है। यह टीम अगले एक सप्ताह तक वहां जाकर कैम्प लगाएगी।
उन्होंने टीम को अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की मॉनिटरिंग करने और नगर विकास विभाग द्वारा अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर स्वच्छता, फॉगिंग आदि कार्य को और तेज करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक की है। सीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच प्रदेश में जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। यूपी के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है।
बीते कुछ दिनों से कोविड टेस्टिंग में 66 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 182 संक्रमितों का उपचार हो रहा है।
UP: फ़िरोज़ाबाद में डेंगू-वायरल पर नियंत्रण के लिए सीएम योगी ने भेजी विशेषज्ञों की टीम

