हरिद्वार : बाबा रामदेव के पतंजलि में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने वही पर आत्महत्या कर ली। बहादराबाद स्थित वैलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर की मरीज ने आत्महत्या कर ली। पत्नी मानसिक रूप से बीमार पति का इलाज कराने मैनपुरी से आई थी। बीते दिन गुरुवार शाम पहले राजीव कुमार 42 वर्ष ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, तब बीवी ने बचा लिया था, लेकिन आज तड़के वह छत से नीचे कूद गया और मृत्यु हो गई।
Breaking : पतंजलि में हुआ बड़ा हादसा,मचा हड़कंप

