नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। सौरभ संग आतिशी ने भी मंत्री पद को ग्रहण किया और उपराज्यपाल वीके सक्सेना की उपस्थिति में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही विभागों को बाँट दिया गया है। आतिशी अब से शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली और पर्यटन विभाग को संभालेंगी, वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, पानी और उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। इस बीच वे संगठन के लिए काम करते आए हैं और तीसरी बार विधायक बनने और राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष पद सौपा गया ।
आपको बतादें किआतिशी आम आदमी पार्टी की विधायक रहीं है और आज उन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। इससे पहले 2020 में पहली बार वे विधायक बनीं। आतिशी केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से जुडी हुईं है और मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहीं हैं।

