ऋषिकेश : ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे एक मजदूर आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। मजदूर की मौत पर यहां स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बद्रीनाथ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर विधायक को पहुंचे हैं। लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं।
ऋषिकेश में बड़ा हादसा,लोगों ने किया हंगामा

