रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में हादसा हुआ है जहां एक करीब 45 वर्षीय महिला ने खुदखुशी कर ली है।महिला ने छत्त से कूदकर जान दे दी हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया । परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।
मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट में रह रहीं थीं। यहां वो किराए पर रहती थीं ,
मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है। बताया जा रहा है कि माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत्त पर गयीं और फिर उसके बाद सड़क पर पड़ी हुई मिली। बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उनकी मौत हो गई। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच अभी जारी है।

