नई दिल्ली : त्योहारों का आगाज़ होने लगा है आगामी माह से नवरात्र-दशहरा-दीवाली जैसे बड़े पर्व होंगें। जिसके मद्देनजर सभी राज्यों में इनकी तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं लेकिन दिल्ली में बीते तीन वर्षों से सरकार ने दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाईं हुई हैं। जो कि इस बार भी प्रभावी रहेगी। इस बात की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से आज कर दी है। यह फैसला उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए लिया है,इसके आलावा पटाखा फाइकरियों में लगने वाली आग करने के मद्देनजर ये बड़ा फैसला इस बार भी किया गया है।
आज दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्विट्टर पर लिखा है कि “पिछले तीन साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। और त्यौहार को सुरक्षित मनाया जा सके। लकिन सीएम केजरीवाल ने अपने एक दूसरे ट्वीट में दिल्ली व्यापारियों से कहा कि पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था।


