देहरादून : उत्तराखंड में बिजली चोरो और विभाग में बिलों की गड़बड़ी पर बड़ी नकेल इंतज़ाम सरकार कर रही हैं जिसके चलते आज प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन गड़बड़ियों को दूर करने के लिए प्रदेशभर में 15 से 30 सितंबर के बीच शिविर का आयोजन होगा।
आज दिन मंगलवार को प्रदेश मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग के साथ एक बैठक रखी जिसमें उर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों के प्रति ध्यान देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की धीमी प्रगति के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर इसे परफारमेंस इंडिकेशन से जोड़ा गया है।
निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम ने आज उर्जा निगमों के कार्यों में और तेज़ी लाने के लिए टेक्निकल परफॉर्मेंस की व्यवस्था और ऊर्जा निगमों के स्तर पर संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं में टेक्निकल परफारमेंस ऑडिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने, संचालित विद्युत परियोजनाओं का पर्यवेक्षण के साथ एसओपी तैयार करने, पुरानी विद्युत परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर हुए व्यय तथा इससे उपलब्ध विद्युत क्षमता विकास का विवरण तैयार करने की बात कही और इनपर ज़मीनी तौर पर सख्ती से काम करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता का मास्टर प्लान तैयार करने को कहा। विद्युत लाइनों से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मामला –
ऋषिकेश में मुनिकीरेती नगर पालिका क्षेत्र के चौदहबीघा में सीसी रोड का निर्माण कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों बिजली की चोरी करते हुए वहीँ रंगें हाथों धरा। ठेकेदार के कर्मचारी पुरानी सीसी रोड को तोड़ने के लिए स्ट्रीट लाइट पोल से कनेक्शन लेकर हैमर मशीन चला रहा थे।

