शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन ने बीती बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में खेल विभाग और डायरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है। पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे। मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा। एडीजी एपी अंशुमन को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईजी करण सिंह नगण्याल को अब आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया है।
पांच आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, मुरुगेशन को कानून व्यवस्था

