हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी का भी अब वाराणसी काशीविश्वनाथ धाम की तर्ज पर विस्तार कर कॉरिडोर तैयार करने की योजना को लेकर व्यापारी संघ सदके में आ गया है। इस योजना के अंतर्गत अब सरकार किन-किन मार्गो से कितना अधिग्रहण करने वाली है-और इसमें क्या क्या हटाने की योजना बनाई जा रही है,इसको लेकर चर्चाए गरम हैं,लेकिन आपको बतादें कि इस संशय पर हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा है कि इस योजना का अभी शुरूआती दौर है इसपर डीपीआर तैयार किया जाएगा। हरिकीपैडी के अलावा कनखल-भूपतवाला -चंडी देवी-मनसा देवी क्षेत्र में भी विकास कार्य होंगे।
हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने ये भी बताया कि हरकीपैडी पहुँचने के लिए तीन मुख्या द्वार हैं जिसमें पहला है अपर रॉड-मोटी बाजारऔर तीसरा भीमगोडा रास्ता। इन सभी दिशा दशा बदली जाएगी। खबर ये भी है कि लोगों से चर्चा होकर ही इसपर काम आगे बढ़ाया जाएगा।
काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर हरकी पैड़ी पर बनेगा कॉरिडोर,चर्चाए तेज़

