कुछ लम्बे से बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री नए मामलों में फसते नज़र आ रहे हैं जहां उनपर कई सवाल खड़े हुए थे अब, उनके भाई शालिग्राम से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है जहां उनके भाई के रिवॉल्वर कांड पर चर्चाए हुई तो खुद धीरेन्द्र शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीते दिन मंगलवार को धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कथावाचक ढर्रेंद्र शास्त्री ने कहा है कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से शालिग्राम के बारे में जानकारी मिली। हर विषय को मुझसे जोड़ना ठीक नहीं है। हम सनातन धर्म और बागेश्वर बालाजी की सेवा में लगे हैं। कानून को इसकी स्वच्छता और पारदर्शिता से जांच करनी चाहिए। हम गलत के साथ नहीं हैं जो करेगा वो भरेगा।
इसके अलावा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर दलित परिवार को धमकाने और मारपीट के गंभीर आरोप हैं। भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जहां शालिग्राम एक शादी समारोह में हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहा है और साथ ही अपशब्द का भी प्रयोग कर रहा था। वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने मंगलवार को कथावाचक के भाई पर मामला दर्ज किया।

