17 सितंबर को उत्तराखंड में महा टीकाकरण अभियान

देहरादून : कोरोना संक्रमण से बचाव में टीकाकरण अभियान एक बड़ा अभिनय निभा रहा है। जहाँ देश के सभी राज्यों में इसकी गति को भी तेज़ किया गया है  इसी कड़ी में उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण को और बढ़ाए जानें के प्रयास में आगामी 17 सितंबर को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाना सुनिश्चित हुआ है।  जिसमें एक हजार केंद्रों पर दो लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाईं जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत 14 सितंबर को सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 17 सितंबर को प्रदेश भर में एक हजार स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाकर दो लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बतादें कि कल मंगलवार को 14 सितंबर को सचिवालय से सभी जिलों के जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक होने जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव और महानिदेशक स्वास्थ्य को कुछ दिशानिर्देश दिए गए हैं। कुछ महीनों में प्रदेश को 25 लाख कोरोना की डोज़ मिलीं हैं। कई अस्पतालों को 25 फीसदी वैक्सीन डोज लगाने के लिए अलग से अभियान संचालित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *