उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज गुरूवार को अचानक तबीयत खराब हुई और देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की माने तो तो, आज सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत है और हरीश रावत ने तुरंत चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए बोला।
घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

