ऊना : आस्था और श्रद्धा से भरी किताब की कहानियां तो अपने खूब पढ़ी सुनी होंगी लेकिन हम आपको आज इस खबर के माध्यम से एक सच्ची असल ज़न्दगी की आस्था और भगवन पर विश्वास की कहानी बताते हैं,जी हाँ मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए रविवार को मां-बेटा पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी जीवन प्रकाश कालिया ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने यह पैदल यात्रा की है ,माता रानी के भक्तों में माता के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली है।ऐसे ही भक्तों की आस्था से लोगो में भगवान्इ का विशवास पनपता है। श्रद्धालु कड़ी से कड़ी परीक्षा पार करके भी मां के दरबार में पहुंचते है। बेटे अनुज शर्मा के साथ आई उनकी मां नमिता शर्मा ने 21 जनवरी को दिल्ली से पैदल यात्रा पर निकले थे और 22 दिन बाद रविवार को माता रानी के दरबार दर्शन का सके।
पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालु अनुज शर्मा, निवासी वी2-135 सफदरगंज एनक्लेव, नई दिल्ली ने बताया कि उन्होंने माता रानी से मन्नत मांगी थी जो पूरी हो गई जिसके लिए माँ का धन्यवाद उन्होंने कुछ यु किया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बारिश के समय कठिनाई जरूर आ,लेकिन दर्शन करके सब अच्छा हो गया है।

