मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने कल की उस खबर का खंडन करते हुए कहा कि जिसमे बताया गया था की शिवसेना उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी की चुनावी योजनाओं के बारे में बताया कि कि शिवसेना अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में 100 सीटों और गोवा में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले कल शनिवार को शिवसेना की प्रदेश इकाई ने विज्ञप्ति जारी करते हुए घोषणा की थी कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवसेना सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वैसे बता दें कि शिवसेना ने यूपी में क्षेत्रीय स्तर पर अभी तक किसी राजनैतिक पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है , लेकिन संजय राउत के बयान के बाद गठबंधन की संभावना को बल मिला है। और इन अटकलों पर पूर्ण विराम लगते हुए राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं गोवा में 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीँ शिवसेना प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी पत्र में प्रदेश की योगी सरकार की जमकर आलोचना की गई थी ,और साथ ही वर्तमान सरकार की विफलताओं को भी बताया है। उस पत्र में योगी के शासन की तुलना जंगलराज से की गई है।
वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता वीरप्पा मोइली ने प्रियंका गांधी को योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के संकेत दिए है। मीडिया से बात करते हुए मोइली ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी ताश के पत्तों की तरह ढह जायेगी , और हमारी नेता प्रियंका गाँधी उनकी तुलना में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। और मोइली ने यह भी बताया कि हमारी पार्टी द्वारा कराये गए एक सर्वे में यूपी की जनता योगी से ज्यादा प्रियंका गाँधी को पसंद कर रहे है।

