इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा,सबके सामने पढ़ दिया ग़लत बजट 

आज शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में सरकार का बजट पेश हुआ है। विपक्ष ने भारी हंगामा मचाया,क्यूंकि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट जब पेश किया तो, भाषण शुरू होने के साथ ही हंगामा मचने लगा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है और मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ दिया है।  वहीं, इधर भारी हंगामे के बाद विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और विपक्ष के हंगामे की वजह से स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही को करीब आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

ख़बरों की मानें तो, राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान पहली बार सदन की कार्यवाही को रोका गया है। सीएम ने अपना बजट भाषण शुरू करते ही कहा कि कर्म में अगर सच्चाई है तो कर्म सफल होगा, हर एक संकट का हल होगा, आज नहीं तो कल होगा। वहीं इसके बाद सीएम ने बजट घोषणाओं को पढ़ा जैसे ही पढ़ना शुरू किया तभी  थोड़ी ही देर बाद वह बजट पढ़ते पढ़ते चुप हो गए और उन्हें लगा की कुछ ग़लत बोल रहे हैं और सीएम गहलोत ने 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही समझ गए की ये पुराना बजट है। मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई और इस पर सीएम ने माफी मांगते हुए कहा कि गलती हो जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *