प्रदेश बजट सत्र को लेकर बड़ी घोषणा,कब तय हुआ समय ?

देहरादून: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने के लिए सरकार के साथ विधानसभा सचिवालय ने भी कमर कस ली है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की तरफ से बजट सत्र गैरसैंण में कराने का एलान होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि गैरसैंण में बजट सत्र कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है।  मार्च में धामी सरकार आम बजट 2023-24 पेश करने के लिए सत्र आयोजित करेगी। हालांकि बजट सत्र कब और कहां होगा, इसका फैसला सरकार करेगी, 
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र कराने की घोषणा की है। इससे पहले उन्होंने देहरादून में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में बजट सत्र गैरसैंण में कराने का आश्वासन दिया था। अब विधानसभा सचिवालय ने भी इसकी तैयारियां कर ली है। इसी माह फरवरी में बजट को लेकर वरिष्ठ नागरिकों, कारोबारियों, उद्यमियों समेत अन्य हितधारकों के साथ संवाद होगा।  इसकी तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *